India on the moon and an 11 year old poem
Posted: November 15th, 2008 | Author: Rohit | Filed under: India, Poetry | Tags: chandrayan, hindi, India |Wrote this around India’s 50th year of Independence. Was in 12th Grade I think. 11 years later it makes more sense
पहुंचने वाला है चांद पर कारवां हमारा
हिंद वाले देखो सिर उठाने लगे हैं
है हवा में फ़िर से संदेशा अमन का
पंछी फ़िर तिनका जुटाने लगे हैं
हैं कदमों को नई राहें मिली अब
नई मंजिल पर अब आंखें जमीं हैं
है लिखना अब नया इतियास हमको
बाग में गुल जवां यारो हमीं हैं
नया दिन है नये हैं इरादे
हॊसलौं पर भी बुलंदी है छायी
नहीं कोई गिला रातों से अब
वो देखो सुबहा लहरा कर है आई
इसको लाने में तो जमाने लगे हैं
हिंद वाले देखो सिर उठाने लगे हैं

Nice to read something like this early in the morning, before the day has taken over the cynicism again!